The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- मुंहबोले चाचा ने पांच साल के बच्चे को गला रेतकर मार डाला

प्रेमिका, नैनीताल, गुरुग्राम, मिला बरेली के युवक का कंकाल, #BareillyCrime, #Crime

बरेली। बहेड़ी के नजरगंज क्षेत्र में 5 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके मुंहबोले चाचा पर हत्या का इल्जाम है। पुलिस ने उसकी पत्‍नी को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  

आरोप है कि उत्‍तराखंड का रहने वाला यह मुंहबोला चाचा बच्‍चे को बेचने की फिराक में था। अपने नापाक मंसूबे में नाकाम रहने पर उसने बच्चे की गला काटकर हत्‍या कर दी और शव नजरगंज इलाके में गन्‍ने के खेत में फेंक दिया। परिवारवालों को बच्‍चे का शव पड़ा होने की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। जघन्य कांड की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में काफी आक्रोशित थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंच और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हत्‍यारोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्‍त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस मुख्य हत्‍यारोपित की पत्‍नी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

error: Content is protected !!