The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पूरा हो रहा आत्मनिर्भर भारत के नरेन्द्र मोदी का सपना : पंकज गुप्ता

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय था- आत्मनिर्भर भारत कैसे बने। मुख्य वक्ता भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना पूरा हो रहा है। हम सबको 2022 के चुनाव में जी-जान से लग जाना है, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनाना है एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा ने कहा कि हम सभी लोगों को 2022 के मिशन में लग जाना है। विचारगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व महापौर सुभाष पटेल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,  कार्यक्रम संयोजक अधीर सक्सेना, सह संयोजक रितेश मोहन गुप्ता, गुलशन आनंद, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडे, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, योगेंद्र शर्मा, अरुण कश्यप, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, राजकुमार अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, ज्ञान प्रकाश लोधी सहित सभी पदाधिकारी व गण मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

error: Content is protected !!