Bareilly News

बरेली समाचार- “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया नेताजी का 125वां जन्मोत्सव

बरेली। कायस्थ समाज बरेलीव अन्य सामाजिक संगठनों ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125वां जन्मोत्सव “पराक्रम दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस पार्क (सीआई पार्क) में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। कायस्थ के संरक्षक बीपी सक्सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश का सच्चा हितैषी नेता बताते हुए कहा कि वास्तविक नेता की भूमिका क्या होती है यह नेताजी से सीखें। सतीश कातिब ने कहा कि नेताजी ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा की। डीके सक्सेना ने नेताजी के विभिन्न प्रसंग सुनाए। कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष अनिलेश सक्सेना ने सुभाष चंद्र बोस द्वारा महात्मा गांधी के अनुरोध पर राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से दिए गए त्यागपत्र की फोटोस्टेट प्रतियां बांटकर उनके त्याग की कहानी याद दिलाई।

इस अवसर पर सामूहिक खिचड़ी भोज के साथ ही निर्धन व्यक्तियों को पुराने वस्त्रों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में शिवकुमार बरतारिया, पार्षद कपिल कांत, शालिनी जौहरी, दीपक सक्सेना, और उदित सक्सेना, उपाध्यक्ष विनोद सिन्हा, महासचिव अभय भटनागर, महिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार संजय, निर्भय सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, रोहित राकेश, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, रचना सक्सेना, सुधा सक्सेना, श्रीवास्तव, दीप सक्सेना, आलोक प्रधान, किरन सक्सेना, त्रिभुवन शर्मा आदि उपस्थित थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

12 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

13 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

18 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago