The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पटेल जयंती : “सरदार पटेल ने रखी थी मजबूत भारत की नींव”

बरेली। एसएसवी समूह के पटेल जयंती कार्यक्रम में एसएसवी इंटर कॉलेज एवं एसएसवी पब्लिक स्कूल के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद सैकड़ों रियासतों में बिखरे भारत का एकीकरण कर आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उनका कुशल नेतृत्व, दृढता, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं विराट योगदान को भारत कभी नहीं भुला सकता।

सुरेश शर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल की एक ही इच्छा थी कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई भी भूखा ना रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी अंजलि शर्मा,सर्वेश कुमार, पंकज गंगवार, सौरभ शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, मोहन स्वरूप, प्रदीप गंगवार, नीता, पल्लवी, यशिता, साक्षी, वैशाली आदि मौजूद रहे।

 

					
error: Content is protected !!