फरीदपुर (बरेली)। तहसील मुख्यालय से लेकर देहात तक विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवीन तहसील भवन में स्थानीय प्रशासन द्वारा पौधरोपण रोपण किया गया जबकि संघ ग्राम नवादा वन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर घर-घर यज्ञ का आयोजन किया गया और भगवान से प्रार्थना की गई कि विश्व को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाएं। संघ कार्यकर्ताओं ने द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन आर्पित किए एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया। इन दोनों विभूतियों के नाम पर पौधरोपण भी किया। पीपल, आम, अमरूद, अर्जुन के पौधे रोपे गए।
सहनगर संघचालक बीडी उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं का निदान हिन्दू दर्शन से ही निकलेगा। वेदों की वाणीं हमें राह दिखा रही है। भारत इस दिशा में विश्व का मार्गदर्शक बनकर उभर रहा है। नवादा वन के कार्यक्रम में अतिराज, मोहित, श्रीपाल, धर्मेन्द्र कश्यप,सचिन मिश्रा आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
नवीन तहसील भवन परिसर में तहसीलदार बीके चौधरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके मिश्रा ने पौधरोपण किया।
