The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण

आंवला (बरेली)। जनसंघ (भाजपा) के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की  पुण्यतिथि पर रेलवे स्टेशन पर स्थित सराय और जीआरपी थाना परिसर में सामूहिक पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य और पालिका सभासद व अभियान प्रभारी आशुतोष सिंह एडवोकेट मौजूद थे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी जुटे।

इस दौरान पीपल, नीम, बकेना, इमली, अमरूद, अशोक आदि के 95  पौधे लगाए गए। आशू सिंह ने बताया कि 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। हमारी सभी से अपील है कि अधिक से अधिक पौध रोपण करें। अपने आसपास जहां भी खाली स्थान है, वहां पौधे लगाएं। ये पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को निश्चित ही लाभ देंगे।

इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, मुनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!