Bareilly News

बरेली समाचार- “दीप चाहत के” जलेंगे, लगेगा “आनंद ही आनंद आ गया”

बरेली। ऋषि कुमार शर्मा के काव्य संग्रह ‘दीप चाहत के’ एवं आनंद गौतम के काव्य संग्रह ‘आनंद ही आनंद आ गया’ के लोकार्पण एवं काव्य समारोह का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को होगा। इन दोनों काव्य संग्रह की सारगर्भित समीक्षा प्रो. एन.एल. शर्मा प्रस्तुत करेंगे।

शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में ऋषि कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला एकल काव्य संग्रह है। आनंद गौतम ने बताया कि उनका काव्य संग्रह कोरोना काल में सकारात्मक सोच का परिणाम है।

दोनों कवियों ने बताया कि संस्कार भारती एवं वोर्टेक्स सोलर एनर्जी प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले लोकार्पण एवं काव्य समारोह में मुख्य केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार एवं महापौर डॉ उमेश गौतम तथा विशिष्ट अतिथि विधायक पप्पू भरतोल और भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ के.एम. अरोड़ा होंगे। संचालन डॉ नितिन सेठी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर उपेन्द्र सक्सेना, सुरेश बाबू सक्सेना, डॉ रंजन विशद, रणवीर प्रसाद गौड़, तरण गौतम आदि उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago