Bareilly News

बरेली समाचार- डॉ महेश मधुकर को काव्य शिरोमणि एवं रजनीश सक्सेना को मानव सेवा शिरोमणि सम्मान

बरेली। बरेली साहित्य विकास मंच एवं कवि गोष्ठी आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ महेश मधुकर को काव्य शिरोमणि सम्मान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए रजनीश सक्सेना को मानव सेवा शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान-स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार राम वीर सिंह ‘वीर’ एवं विशिष्ट अतिथि गीतकार डॉ शिव शंकर यजुर्वेदी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ।

कार्यक्रम में बरेली साहित्य मंच के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक शायर सुभाष राहत बरेलवी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, भारतेंदु सिंह भारत, जगदीश निमिष, राज शुक्ला गजलराज, चंद्रा लखनवी, बृजेंद्र अकिंचन, राम प्रकाश सिंह ओज, शिव रक्षा पांडे, स्नेहा सिंह, आनंद पाठक, उमेश त्रिगुणायत, अमित मनोज, एस. ए. हुदा, मनोज दीक्षित टिंकू , सत्यवती सिंह सत्या, प्रताप मौर्य, शिव शंकर यजुर्वेदी सुभाष राहत बरेलवी ज्ञान देवी एवं नत्थू लाल सदाचारी,अभिषेक शर्मा  आदि उपस्थित रहे। संचालन गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago