The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- स्पंदन-2021 में राकेश कुमार और करमवीर तिवारी सम्मानित

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री द्वारा गुरुवार को एसएसवी इंटर कॉलेज में स्पंदन-2021 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वोकेशनल अवार्ड के तहत सफाई कर्मचारी राकेश कुमार और सुरक्षा गार्ड करमवीर तिवारी को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी इंटरनेशनल बर्थडे वीक के तहत किया गया। भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 पीपी सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटरी किशोर कटरू रहे।

कार्यक्रम में ट्रैफ़िक जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता, नो ड्रग्स पर डिबेट और स्वच्छता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इनमें एसएसवी पब्लिक स्कूल और एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर विंग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष अंजलि शर्मा, प्रधानाचार्य ऊषा शर्मा, रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव नवनीत अग्रवाल, सीए प्रदीप तिवारी, रजत अग्रवाल, रूपेश बंसल, सुनील शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!