The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राम काज कीन्हें विनु मोहि कहां विश्राम : लगातार 10 घंटे चला राम रथ

बरेली। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए मकर संक्रांति  से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को सातवें दिन शहर में राम रथयात्रा निकाली गई। विभिन्न बस्तियों में सुबह8:30 बजे से प्रारंभ होकर 10 घंटे अनवरत निकली रथयात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 रथात्रा के दौरान बस्तियां भागवान राम के जयघोष से गूंजती रहीं। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह रथ डिफेंस कॉलोनी, नगरिया परीक्षित, सिद्धार्थनगर, कृष्णानगर, बसंत विहार, मठ लक्ष्मीपुर, शास्त्री नगर, बांके की छावनी, गांधीपुरम्, सैदपुर हाकिंस और कर्मचारी नगर क्षेत्र घूमा।

रथयात्रा का शुभारंभ पशुपति नगर के संघचालक तुलसी राम शर्मा ने  दीप प्रज्वलित करके किया। यात्रा में महानगर प्रचारक विक्रान्त, विभाग अध्यक्ष पवन  कुमार अरोड़ा  डॉ विनोद पागरानी, पृथु वात्स्यायन, राजेश पाठक, नमन पांडे, डॉ अतुल शर्मा, प्रसून, पुनीत जौहरी, डॉ अनिल शर्मा, महेश राजपूत, विक्रम सिंह, दीपक सक्सेना आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!