The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राम मंदिर : निधि संग्रह को घर-घर पहुंची रामदूतों की टोली

बरेली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का कार्य तेज हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं समेत कई रामदूतों ने इसी क्रम में मंगलवार को माधव नगर (कुंवरपुर) क्षेत्र में निधि संग्रह किया।

अभियान प्रमुख अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने बताया कि रामदूत घर-घर जाकर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्र कर रहे हैं। कई लोग बिना मांगे अपनी श्रद्धानुसार दान दे रहे हैं तो कुछ भक्त फोन पर कह रहे हैं कि हमारा सहयोग रह गया है, सहयोग राशि लेने की कृपा करें।

निधि संग्रह में सह अभियान प्रमुख शिशुपाल कठेरिया, पार्षद सौरभ सक्सेना, निधि प्रमुख भारत मूलचंदानी, संजय शर्मा, प्रचार प्रमुख विशाल गुप्ता, पंकज,चन्द्रशेखर,आदेश सैनी, राजू प्रजापति, अशोक पाल, साहित्यिक प्रमुख विजय सिंह चौहान, प्रवीन सक्सेना, भूपेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, बस्ती प्रमुख विजय प्रेमी, राज सक्सेना, सुबोध, अनुपम, पूरनलाल, ईश्वरी प्रसाद राम सेवक आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!