बरेली समाचार- राम मंदिर निर्माण : राम संर्कीतन यात्रा निकाल लोगों को किया प्रेरित

आंवला (बरेली) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीराम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना था। श्रीराम संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

यात्रा का शुभारंभ विहिप विभाग अध्यक्ष पवन अरोड़ा के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। यह यात्रा भुर्जी टोला, पक्का कटरा, स्टेट बैंक चैराहा, घंटाघर चैक, गंज त्रिपोलिया और  कच्चा कटरा होते हुए विद्या मंदिर पहुंची। यात्रा का नगर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने भगवान श्रीराम की झांकी का पूजन व आरती की।

यात्रा के समापन पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर ने कहा कि आगामी 15 जनवरी से संगठन के रामभक्त कार्यकर्ता प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर पहुंचेंगे। उनके पास 10, 100 व 1000 रुपये के कूपन होंगे। इसके अधिक धनराशि के लिए रसीद भी होगी। मंदिर निर्माण के लिए चेक और ड्राफ्ट द्वारा भी धनराशि दी जा सकती है। उन्होंने अपील की कि इसके अलाव अन्य किसी को मंदिर निर्माण के नाम पर धनराशि न दें। यात्रा में विहिप जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राणा, बजरंग दल  जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, विहिप नगर मंत्री दुर्गेश सक्सेना, संघ के नगर कार्यवाह अंकुर अग्रवाल, प्रहलाद, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, वीर सिंह पाल, मनोज मौर्य, उषा सतीजा, वीना रस्तोगी, सरिता गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, रामगोपाल गुप्ता, धर्म जागरण मंच से सुनील गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

gajendra tripathi

Recent Posts

नाथ नगरी कॉरिडोर के साथ हो आला हजरत कॉरिडोर का भी निर्माण: पार्षद गौरव सक्सेना

Bareillylive : नाथ नगरी कॉरिडोर का कार्य अविलंब कराने एवं आला हजरत कॉरिडोर का भी…

7 hours ago

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 day ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 day ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

1 day ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

2 days ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

2 days ago