Bareilly News

बरेली समाचार- राम मंदिर के लिए निधि एकत्र करने घर-घर पहुंचे रामदूत

बरेली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्र करने हेतु निधि समर्पण अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिन बस्तियों में रामदूत शुक्रवार को नहीं पहुंच पाए थे, कोशिश रही कि शनिवार को वहां यथासंभव पहुंचा जाए। इसके लिए पूरे बरेली महानगर में स्थानों को चिन्हित किया गया था।

रामदूत सुबह से ही श्रीराम के नाम का उद्घोष करते हुए घऱ-घऱ पहुंचे और निधि एकत्र की। कई जगह भक्तों ने फोन कर स्वयं पूछा कि रामदूत हमरे घर कब आएंगे। करगैना, सीबीगंज, करमपुर चौधरी, पस्तौर जैसे क्षेत्रों से इस संबंध में कई फोन किए गए। अभियान प्रमुख अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रातः से ही वृहद निधि समर्पण अभियान चलेगा।

इस अभियान में अभियान प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, सह अभियान प्रमुख आशु अग्रवाल, निधि प्रमुख विवेक अग्रवाल, सह निधि प्रमुख नीरू भारद्वाज आदि ने अलग-अलग स्थानों में संपर्क किया। महानगर प्रचारक विक्रांत ने बताया कि लगातार निधियां आ रही हैं।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

43 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago