Bareilly News

बरेली समाचार- रामेश्वर दयाल साहू और सर्वेश कुमार मौर्य को प्रदेश स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

बरेली। विकासखंड भुता के रामेश्वर दयाल साहू को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विकासखंड भोजीपुरा के सर्वेश कुमार मौर्य को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार ने इस पर मुहर लगा दी है।

संघ की जनपद शाखा बरेली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अग्रसेन पार्क में रामेश्वर दयाल साहू एवं सर्वेश कुमार मौर्य का स्वागत किया एवं मिठाई बांटी। संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने कहा कि साहू एवं मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से बरेली में संघ को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर बरेली मंडल के महामंत्री गंगा चरन कश्यप, जिला महामंत्री राजेश कुमार बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली, जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह गुर्जर, जिला संयुक्त मंत्री जनाब मिश्रयार खां, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोषी देवी सागर, जिला गोपनीय मंत्री रमेश राणा, ब्लॉक संगठन मंत्री क्यारा ओमकार मौर्य, हरि नारायण राजपूत, अजय कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष दमखोदा हेतराम आदि उपस्थित थे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago