Bareilly News

बरेली समाचार- दुराचार के आरोपित चपरासी ने फांसी लगाकर जान दी

नवाबगंज (बरेली)। दुराचार के आरोपित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक विद्यालय में चपरासी था। पत्नी ने उसके भाई समेत दो लोगों पर मुकदमे में समझौता कराने के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है।

भुता थाना क्षेत्र के विशेसरपुर गांव का रहने वाला देवराज (37 वर्ष) अमशाह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चपरासी था। वह पत्नी और बच्चों के साथ नगर के आदर्श नगर में किराए के मकान में रहता था। वर्ष 2017 में एक महिला ने उस पर भुता में दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था।

उसकी पत्नी मीना देवी का आरोप है कि अदालत से जमानत पर छूटने के बाद उसका जेठ राजू और रघुनाथपुर गांव का कालीचरन उसके पति से मुकदमे में सजा से बचाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वे उसके पति को धमकाने के साथ ही तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। बीते बुधवार (23 सितंबर) को भी ये लोग उसके पति के विद्यालय पहुंचे और रुपये देने का दबाव बनाया। विद्यालय के शिक्षकों ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो वे वापस चले गए।

मीन देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका पति सामान लेने के लिए बाजार गया तो रास्ते में ये दोनों मिल गए। यहां भी राजू और कालीचरण ने उसके पति को शनिवार तक रुपये देने की मोहलत देकर धमकाया। इससे परेशान होकर उसने शुक्रवार की रात ही अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगा फांसी लगा ली। शनिवार सुबह वह उसे जगाने गयी तो घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने बताया कि देवराज की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

15 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago