The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा द्वारा सावन माह के अवसर पर हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरबार व संगठन के सरक्षक डॉ. पवन सक्सेना रहे।  विशषष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति की सदस्य मोनिका गुप्ता, पूर्व उप सभापति अतुल कपूर व  महासचिव अमित भारद्वाज रहे। इन्होंने महिला मोर्चा की दिव्या गुप्ता, नीमा भण्डारी, तजेंद्र कौर, मोनिका गुप्ता के साथ मिलकर सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन आशीष माइकल ने किया। गीत-संगीत, कैट वॉक, नृत्य,  टैलेंट राउंड आदि कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में सभी राउंड के प्रदर्शन के बाद तीज क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में ममता चौहान, निधि शर्मा, सुरक्षा रस्तोगी, गीता दोहरे, रेनू मौर्य, कविता सिंह, रेनु सक्सेना, आशा चौधरी, मोनिका शर्मा, प्रियंका शर्मा, डिंपल मेदिरत्ता, वर्षा जैन, नीतू, आरती, निकिता अग्रवाल, कंचन शर्मा, संगीता सक्सेना, अनुपमा, शालिनी कपूर, पार्वती प्रजापति आदि मौजूद था। इसके अलावा युवा संगठन से सौरभ शर्मा, विशाल महरोत्रा, सचिन गुप्ता, जीतू देवनानी, अजय चंद्रा, यश उपाध्याय, सचिन श्याम भारतीय, आशुतोष शर्मा, संजू भैया, पंकज मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!