Bareilly News

बरेली समाचार- गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का दिन : डॉ अरुण कुमार 

बरेलीः ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी/मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी और सृजन जन कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विचारगोष्ठी का आयोजन एकता नगर कार्यालय पर हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार रहे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का दिन है। कार्यक्रम संयोजन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सीएल शर्मा ने की।

विशिष्ट अतिथि संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ.मनीष टंडन, राजेन्द्र गुलाटी, आचार्य हेमन्त शाण्डिल्य, राजेंद्र अरोरा, सुनील शर्मा, अभिषेक सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रजनीश सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष सीएल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण कर एवं माँ गंगा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया।

अथितियों का स्वागत राष्ट्रीय समन्वयक रचना सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, डॉ. सरताज हुसैन, जिला सरंक्षक अरविंद अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह परमार, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रस्तोगी, शशि कांत गौतम, विकास अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा मनीष, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतना सक्सेना, संजय शर्मा, मनोज सिंह, प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय, जिला महिला समन्वयक भावना गौतम, जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, धीरज कुमार , सचिव प्रीति सिंह, अभिषेक सक्सेना, महानगर युवा अध्यक्ष संजीव अवस्थी, महामंत्री मुनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल सक्सेना, विपुल श्रीवास्तव, शुभम रस्तोगी, महानगर रंगकर्म शाखा अध्यक्ष हरजीत कौर, सचिव रवि सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार ने संस्था परिवार के लक्ष्य श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान मिशन सफलता को अविस्मरणीय करार देते हुए संस्था परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने किया। अन्त में आभार कार्यक्रम संयोजक निरुपमा अग्रवाल एवं संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago