The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- रालोद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

बरेली लाइव न्यूज नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विकास खंड कार्यालय पर सभा करने के उपरांत राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी को सौंपा।

रालोद के तहसील प्रभारी नौरंग सिंह यादव ने कहा देश के किसान कृषि कानूनों के विरोध में 9 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार का रवैया आंदोलन को विफल करने का लगता है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र करने, बिजली का बिल कम किए जाने,  ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली मुफ्त दए जाने की मांग की गई है। किसानों के लिए डीजल पर सब्सिडी की मांग भी शामिल है।

ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल सिंह, राम रहीश यादव, हरद्वारी लाल,  रामपाल, परशुराम यादव, अमित मलिक, विशाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह, कल्याण, कल्लू, हरद्वारी लाल, सत्यपाल, डॉक्टर मोहम्मद अयूब अंसारी, कपिल सिंह, विश्राम सिंह, विजय पाल सिंह, कल्याण सक्सेना सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!