Bareilly News

बरेली समाचार- संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नववर्ष

आंवला (बरेली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आंवला नगर इकाई ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव का स्थानीय विद्या मंदिर में आयोजन किया। संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी को आद्य सरसंघचालक प्रणाम कर हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य वक्ता दयाशंकर शर्मा ने कहा कि सृष्टि का आरंभ, भगवान श्रीराम और महाराजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक तथा विक्रमी संवत् एवं शालिवाहन (शक) संवत् का आरंभ आज के ही दिन हुआ था। भारतीय नववर्ष पर प्रकृति में परिवर्तन, वृक्षों पर नए पल्लव और जन सामान्य के मन में उल्लास दिखाई देता है। हमें 1 जनवरी के स्थान पर अपना हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के ही दिन डॉ हेडगेवार का जन्म हुआ था जिन्होंने हिंदुओं को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। आज संघ के 100 से अधिक संगठन कई देशों में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष सह जिला संघचालक प्रह्लाद अग्रवाल ने आशीर्वचन दिया।

कार्यक्रम में लोकेंद्र नाथ शर्मा (मुख्य शिक्षक), आशीष राजपूत (प्रार्थना प्रमुख), अंकुर अग्रवाल, धर्मवीर, गौरवित खंडेलवाल, पवन अग्रवाल, डॉ सुरेश सिंह, माधव खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रमेश चंद्र शास्त्री, विश्वप्रताप, वेदरत्न, मोहित, विपिन चौहान समेत बड़ी संख्या स्वयंसेवक उपस्थित थे। संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

51 seconds ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago