The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- स्कूल संचालक लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए करेंगे प्रेरित : जगदीश चन्द्र सक्सेना

बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश से जुड़े स्कूल संचालक गरीब बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने ऐसा करने की अपील की है।

संगठन के जिला अध्यक्ष बालेदीन पाल, महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूथ पॉल सहित तथा पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिलाध्यक्षों और समस्त ब्लाक अध्यक्षों को इस बाबत आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अन्य स्कूल संचालकों के साथ मिलकर अभियान को गति दें।

ज्ञातव्य है अब टीकाकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही हो रहा है। गरीब बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोग ऐसा करने में असमर्थ हैं।

समिति के उपाध्यक्षों सर्वेश पाठक,  डॉ क़दीर अहमद, सुरेश यादव महामन्त्री पंकज कुमार सक्सेना, मन्त्रियों राजीव यादव और रामकृष्ण शुक्ला, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, कानूनी सलाहकार अभय भटनागर प्रवक्ता संजय पॉल तथा सदस्यों गिरीश पटेल, सूरज पाल, नवीन कुमार,  प्रज्ञा सक्सेना आदि ने कहा है कि समिति का यह अभियान कोरोना संक्रमण के फैलाव पर प्रभावी नियन्त्रण करेगा।

error: Content is protected !!