Bareilly News

बरेली समाचार- वरिष्ठ कर अधिवक्ता अनिल बाजपेई का निधन

बरेली। टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी बार एसोसिएशन के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बाजपेई का शुक्रवार को अपरान्ह ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनकी अन्त्येष्टि शनिवार को सिटी श्मशान भूमि पर प्रात: 10 बजे की जाएगी।

अनिल बाजपेई को गुरुवार की रात्रि सीने में अचानक दर्द हुआ। उन्हें तत्काल मिशन अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गयी। डाक्टर ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके निवास पर परिचितों, अधिवक्ताओं और व्यवसाइयों का तांता लगना शुरू हो गया। अपने विनम्र एवं हंसमुख स्वभाव के चलते लोकप्रिय बाजपेई के आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध था। उनके निवास पर पहुंचने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता बीके जैन, संजय दलेला, बरेली टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक शंखधर, सचिव मुकेश कुमार मिश्रा, विवेक शर्मा, पीएन पाण्डेय, संजीव चतुर्वेदी सपा नेता शिव शंकर शर्मा एवं कई व्यापारी नेता शामिल थे।

अनिल कुमार बाजपेई के आकस्मिक निधन पर वणिज्य कर विभाग में शोकसभा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago