The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- फरीदपुर में सोनम ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ

फरीदपुर (बरेली)। विकास खंड कार्यालय पर आयोजित समारोह में उप जिलाधिकारी फरीदपुर कुमार धर्मेंद्र ने ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल को पद एवं गोपनीयता की दिलाई। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। सोनम भाजपा के टिकट पर विजयी हुई हैं।

खंड विकास कार्यालय फरीदपुर में सुबह लगभग 11 बजे शपथ ग्रहण शुरू हुआ जो दोपहर लगभग 2 तक चला।

इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य कुंवर महाराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप, ओमवीर गुर्जर, अशोक पांडे, आतीष अग्रवाल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सीमा यादव, ओंकार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत सुरेश पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी, सचिव सहित नगर के गणमान्य नागरिक, प्रधान, पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।

भुता में भी शपथ ग्रहण समारोह

विकास खंड भुता में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उप जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तदुपरांत क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!