The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वर्ष 2022 में आंवला विधानसभा क्षेत्र से सपा ही जीतेगी : ज्ञान सिंह यादव

आंवला (बरेली)। समाजवादी पार्टी (सपा) के आंवला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग भाजपा नेताओं को जिताकर थक चुके हैं। पिछले ढाई दशक से क्षेत्र में विकास कार्य ठप पडे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में सपा का प्रत्याशी ही जीतेगा।

डॉ. यादव बुधवार को सपा की मासिक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आंवला क्षेत्र अब भी पिछडा हुआ है किन्तु भाजपा के विधायक और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये लोग सिर्फ जनता के साथ छलावा करते हैं किन्तु इस बार जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। विधानसभा क्षेत्र के लोग एक ही चेहरे को देख-देख कर थक चुके है और 2022 में बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अब विधानसभा क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक पहुंचेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। लक्ष्मण प्रसाद लोधी ने कहा कि हमारी मांग है कि पार्टी किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट न दे।  

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र सिंह यादव, इन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन आबिद अली, विवेक मौर्य आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!