The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भ्रातृ द्वितीया पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन, होली के गीतों पर जमकर नाचे लोग

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भ्रातृ द्वितीया के अवसर पर मंगलवार को टोल प्लाजा फतेहगंज पश्चिमी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त पूजा का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रांश बंधुओं ने होली के गीत गाये और फाल्गुनी गीतों पर जमकर नृत्य किया। अंत में प्रसाद स्वरूप गुजियां वितरित की गईं।

सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त की चालीसा, वंदना और आरती किरन सक्सेना, शालू सक्सेना, सुधा सक्सेना औरकाजोल ने संपन्न कराई। आरती में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, महासचिव आलोक प्रधान, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, प्रशांत सक्सेना ने सहयोग किया। पूजा चित्रगुप्त सेवा न्यास के संस्थापक सचिव डॉ शिव कुमार ने सम्पन्न कराई।

उन्मुक्त संभव शील, दिव्यांश सक्सेना, मनोज सक्सेना, काजोल सक्सेना, ने होली के गीत-फुहारों के बोलों पर सभी को नाचने को मजबूर कर दिया। शालिनी जौहरी पार्षद, संभव शील, डॉ शिव कुमार सभी ने गुलाल फूलों की वर्षा कर कार्यक्रम में रंग भर दिए।

इस अवसर पर ईशान सक्सेना,हितेंद्र भारती, आशीष सक्सेना, कुसुम सक्सेना, पंकज सक्सेना, अभ्यकांत सक्सेना, अजय सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, रेनू आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!