The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- रामगंगा नगर में बनेगा एसएसबी का ट्रांजिट कैंप

बरेली बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की महत्वाकांक्षी परियोजना रामगंगा नगर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का ट्रांजिट कैंप भी बनेगा। एसएसबी ने इसके लिए सेक्टर 2 में करीब 5 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी है। इससे संबंधित प्रपत्र बीडीए ने गुरुवार को एसएसबी के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए। गौरतलब है कि एसएसबी पर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इसका कैंप कार्यालय पीलीभीत जनपद में है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग तक नेपाल से लगी देश की सीमा पर एसएसबी तैनात है। टनकपुर, पीलीभात से लखीमपुर खीरी तक ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां इस अर्धसैन्य बल के जवान आवागमन के दौरान विश्राम कर सकें। इसी कमी को दूर करने के लिए बरेली में ट्रांजिट कैंप बनाया जाना है। इसके लिए एसएसबी के अधिकारी लंबे समय से बरेली में भूमि तलाश रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस बारे में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान रामगंगा नजर में जमीन उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीडीए से संपर्क किया। अब बीडीए ने इस आवासीय योजना के सेक्टर 2 में अपने प्रस्तावित कार्यालय के पास ही करीब 5 हजार वर्ग मीटर जमीन एसएसबी को उपलब्ध करा दी है।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगा नगर आवासीय योजना में एसएसबी को ट्रांजिट कैंप के लिए जमीन के प्रपत्र सौंप दिए गए हैं।

 
error: Content is protected !!