Bareilly News

बरेली समाचार- आरएसएस के खिचड़ी सहभोग का विद्यार्थियों ने भी उठाया आनंद

आंवला (बरेली)। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में भरतजी इंटर कॉलेज में शनिवार को खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवक बंधुओं के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्रा भी शामिल हुए। इससे पूर्व भोजन मंत्र का पाठ हुआ।

इस अवसर पर नगर कार्यवाह आशुतोष अग्रवाल अंकुर ने कहा कि संघ समाज में समरसता के लिए कार्य करता है। खिचड़ी समरसता का प्रतीक है। जिस पकार दाल और चावल मिलकर खिचड़ी बनती है, उसी प्रकार हमें भी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना है।  

यहां पर जिला कार्यवाह प्रह्लाद, व्यवस्था प्रमुख पवन, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, डॉ विशाल सक्सेना,रामवीर प्रजापति, उषा सतीजा, लोकेन्द्र उपाध्याय, मीना मौर्य आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago