The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सुप्रिया ऐरन ने घर-घर संपर्क कर मांगे वोट, मिला आशीर्वाद और समर्थन

सुप्रिया ऐरन का जनसंपर्क 1

बरेली : बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए सोमवार को घरों पर दस्तक देते हुए आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से सपा को समर्थन और वोट देने की अपील की। उनका जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया।  

जनसम्पर्क अभियान बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर से प्रारंभ होकर गंगानगर कॉलोनी, रवीन्द्र कॉलोनी, विश्वनाथपुरम, गणेश नगर, शन्ति विहार, नेकपुर गल्ला मंडी, नेकपुर गौटिया, पाल कॉलोनी, बब्बन पुरवा, रेलवे कालोनी, मुस्तफा नगर, सराय जंक्शन तक चला।

इस दौरान सुप्रिया ऐरन ने जनता को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई घोषणाओं जैसे पर पुरानी पेंशन बहाली, 300 यूनिट बिजली फ्री आदि की जानकारी दी। साथ ही पूर्व में सपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताया और सरकार आने पर चौमुखी विकास का वादा निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी।

इस दौरान, आकाश कश्यप, रोहित ठाकुर, अंशुमन, माया देवी, मीनू शाक्य, सीमा श्रीवास्तव, भारती चौहान मौजूद आदि मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!