The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- शिक्षक प्रकृति का अनमोल उपहार : वसीम बरेलवी

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को क्लब के  कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में शिक्षक दिवस समारोह का प्रारम्भ बरेली कॉलेज के उर्दू विभाग के पूर्व विभाध्यक्ष मशहूर शायर प्रो.वसीम बरेलवी ने पौधा लगाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक धरती पर एक वरदान है जो ज्ञान की ज्योति को निस्वार्थ भाव से सभी को बांटता है, अच्छे-बुरे का अंतर बताता है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण प्रो.एनएलशर्मा ने किया। सरस्वती वंदना रीता सक्सेना ने की। वन्देमातरम चित्रा जौहरी, संध्या सक्सेना, मीरा मोहन ने प्रस्तुत किया। क्लब का आह्वान गीत इन्द्र देव त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया।

प्रो.वसीम बरेलवी, प्रो.एनएल शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, डा. अनिमेष मोहन, इन्द्र देव त्रिवेदी, रश्मि उपाध्याय, चित्रा जौहरी, रीता सक्सेना, गीतिका श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, अभय सिंह भटनागर, सुधीर मोहन ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन बीनू सिन्हा तथा सभी का आभार निर्भय सक्सेना ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!