The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वसंत पंचमी के अवसर पर छत्रपति शिवाजी चौक पर तहरी भोज का आयोजन

बरेली। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति राजेंद्र नगर की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर छत्रपति शिवाजी चौक पर तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और पूजन किया। तत्पश्चात क्षेत्रवासियों और राहगीरों को तहरी भोज का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा, अनिल सक्सेना एडवोकेट, गुलशन आनंद,पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की, पार्षद सतीश कातिब, सावरकर नगर अध्यक्ष अनुपम खंडेलवाल, वरिष्ठ चिकित्सक महेंद्र अग्रवाल, संजीव साहनी, शीतल गुलाटी, वरिष्ठ अधिवक्ता नील कांत पाठक, मोहित अरोरा, सुनील गुप्ता, लादू  सिंह शांता भटनागर, काके, लक्ष्य, गर्वित एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संयोजक अभय भटनागर ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!