The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहल दिन 450 से अधिक मरीजों का जांच

बरेली। सैटेलाइट चौराहे पर स्थित सीएनजी पम्प पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए मरीजों की जांच की गई। शिविर का आयोजन सीयूजीएल गैस एवं नेशनल यूथ फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर के पहले दिन आंख, नाक-कान-गला, हीमोग्लोबिन, दांत, मधुमेह, रक्तचाप से संबंधित 450 से अधिक लोगों की सभी जांच निःशुल्क की गई।

शिविर का शुभारंभ नेशनल यूथ फाउंडेशन के डायरेक्टर समरेश राय जी ने किया| शिविर में संस्था से डॉ सत्या मेहरा, डॉ आनंद वर्मा, डॉ आस्था राव, डॉ कृष्णा यादव, आकांक्षा (फिजियोथेरेपिस्ट) प्रीति, मनीषा (नेत्र परीक्षक) आदि ने लहयोग दिया| शिविर में कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम शुभम उत्तम, निधी सचान, अर्पिता कुमारी, सिद्धार्थ, प्रीति, मनीषा, हर्षित, आलोक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!