बरेली समाचार- धरने पर बैठे किसानों की वास्तव में कोई समस्या है ही नहीं : धर्मेन्द्र कश्यप

आंवला (बरेली)। आंवला से भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों को वास्तव में कोई समस्या है ही नहीं, यह तो विपक्ष की साजिश है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि कोई समस्या है तो बताएं पर ये किसान समस्या बताने के बजाय इन कानूनों को ही वापस लेने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, ये लोग किसान आंदोलन के नाम पर देश को भ्रमित कर रहें है।

सांसद धर्मेन्द्र कश्यप शनिवार को यहां कान्हा गौशाला के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। विपक्षी दलों के बहकावे में आकर जो लोग धरने पर बैठे हैं, सरकार उनको समझा लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निष्प्रयोज्य कानूनों को खत्म करके देश हित और राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है। यदि देश के लिए आवश्यक हुआ तो गौहत्या पर भी कड़ा कानून निश्चित ही बनेगा।

आंवला से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि धरने पर बैठे लोग वास्तविक किसान हैं ही नहीं। मात्र पंजाब, हरियाणा के कुछ किसान जिन्होंने रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग करके अपनी भूमि को बंजर बना दिया है, वे ही इस धरने में शामिल हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago