Bareilly News

बरेली समाचार– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित, जानिए कौन सी सीट किस वर्ग के लिए हुई आरक्षित

बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार देर शाम प्रशासन ने जिला पंचायत के 60 , क्षेत्र पंचायत 15 और ग्राम पंचायत की 1193 सीटों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया। इस पर 8 मार्च, 2021 तक दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी और 15 मार्च, 2021 को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है जबकि 60 सीटों में अनारक्षित 24 हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 11 सीटें आरक्षित की गई हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए 17 सीटों को आरक्षित किया गया है। महिला पिछड़ा वर्ग के लिए 6 जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं की 3 सीटों के लिए मुकाबला होगा।

ग्राम पंचायत की 1193 सीटों की आरक्षण सूची मंगलवार देर रात प्रकाशित की गई। डीपीआरओ ने बताया कि 8 मार्च तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद 15 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

जिला पंचायत सदस्यों के लिए सीट आरक्षण

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद पर आरक्षण

बिथरी चैनपुर – अनारक्षित

भुता – अनारक्षित

आलमपुर जाफराबाद – अनुसूचित जाति

बहेड़ी – पिछड़ा वर्ग

मझगवां – पिछड़ा वर्ग

फरीदपुर – अनारक्षित

रामनगर  – अनारक्षित

शेरगढ़ – महिला

नवाबगंज – पिछड़ा वर्ग महिला

मीरगंज – पिछड़ा वर्ग

क्यारा  – अनारक्षित

भोजीपुरा – महिला

फतेहगंज पश्चिमी – पिछड़ा वर्ग महिला

भदपुरा – अनुसूचित जाति महिला

दमखोदा – अनारक्षित

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago