The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राम मंदिर के लिए समर्पण निधि लेने निकली भक्तों की टोली

आंवला (बरेली)। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पहले दिन शुक्रवार को यहां भी रामभक्तों की टोली धन संग्रह करने निकली।

विहिप द्वार चलाए जा रहे इस अभियान में विहिप के साथ ही बजरंग दल और भाजपा के लोग भी शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना सहित आरएसएस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के सदस्यों ने कूपन के माध्यम से मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह किया। महिला मोर्चा की उषा सतीजा के नेतृत्व में महिलाओं ने भी गली-गली जाकर धनराशि एकत्र की। 

इस दौरान मनोज मौर्य, वेदप्रकाश यादव, सुनील श्रीवास्तव, वीना रस्तोगी, कांता, कमला रस्तोगी आदि भी थे।

error: Content is protected !!