The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान

बरेली। भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर के ओबीसी मोर्चा की नवगठित इकाई के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा बरेली महानगर के अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप एवं उनकी 31 सदस्य पूरी टीम मौजूद थी।

इस कार्यक्रम का आयोजन अनंत वास्तु कार्यालय पर मनीष अग्रवाल नाइस द्वारा किया गया। संचालन भी उन्होंने ही किया। मुख्य अतिथि बरेली शहर के विधायक डॉ अरुण कुमार था। उन्होंने नवनियुक्त पधाधिकारियों से कहा कि भाजपा ने आप सभी पदाधिकारियों को एक शक्ति दी है। आप लोगों को समाज हित में, देश हित में, जनहित में बहुत काम करना है। सभी का दुशाला ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

 
error: Content is protected !!