The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच की महिलाओं ने चित्रगुप्त मंदिर में किया भजन-कीर्तन

बरेली। धनतेरस पर कायस्थ चेतना मंच की महिलाओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। साथ ही भगवान से देश, समाज के कल्याण और कोविड-19 से राहत देने की प्रार्थना की गई ताकि अगले वर्ष भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा पूर्ववत निकाली जा सके।    

गुद्दड़ बाग़ स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ चेतना मंच द्वारा इस बार भी भजन-कीर्तन का सांकेतिक कार्यक्रम ही किया गया। साथ ही कोविड-19 को ध्यान रखकर जिला प्रशासन की अपील पर भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा इस बार भी नहीं निकाली गई। डॉ पूजा सक्सेना, मीरा मोहन, रचना सक्सेना, रजनी सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, अल्पना सक्सेना, प्रीति सक्सेना, रितु सक्सेना, अर्चना सक्सेना, राखी सक्सेना, मीनू सक्सेना, गीता देवी, सुरभि सक्सेना, पायल सक्सेना, रेखा रानी आदि ने भजन-कीर्तन में सहभाग किया।             

कीर्तन के बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई जिसमें उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, बरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, राजीव सक्सेना, महानगर अध्यक्ष वीके सक्सेना, चन्द्रभूषण शील, उन्मुक्त संभव शील, सुधीर मोहन, चित्रांश अध्यक्ष राकेश सक्सेना, राजीव सिटी, विकास सक्सेना, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे। अंत में अध्यक्ष संजय सक्सेना  ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!