Bareilly News

बरेली समाचार- स्वच्छ एवं स्वस्थ राजनीति के लिए आगे आयें महिलाएं : दीक्षा गंगवार

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा, जिला बरेली का कार्यक्रम सोमवार को यहां एक बैंकट हाल में आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। महामंत्री मीनाक्षी आशुतोष और जिला उपाध्यक्ष किरन सक्सेना ने सभी अतिथियों को पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने कहा कि महिला शक्ति को जागृत होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ राजनीति के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करना होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा ने सभी मंडल स्तर तक की कार्यकत्रियों को विधानसभा स्तर की बूथ संरचना की कार्य पद्धति समझाते हुए महिलाओं को मतदान में सक्रिय रूप भाग लेने की प्रेरणा दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वाति कुमार ने महिलाओं की सक्रियता पर जोर देते हुए मोदी एवं योगी सरकारों के महिला सशक्तिकरण पर आधारित नीतियां बताई। उन्होंने कहा कि महिला वोट ही आगे की दिशा तय करेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष चंचल गंगवार, महिला मोर्चा महामंत्री मीनाक्षी आशुतोष, गीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन सक्सेना, डॉ पारुल गंगवार, प्रियंका गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सुमन श्रीवास्तव, संगीता सक्सेना सहित जिले एवं मंडल की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago