Bareilly News

बरेली समाचार- राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को निकली महिलाओं की टोली

आंवला (बरेली)। विहिप के आह्वान पर यहां महिलाओँ की टोली श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान पर निकली। भगवा थैले और श्रीराम मंदिर से संबंधित साहित्य के साथ इस टोली ने घर-घर जाकर समर्पण धनराशि एकत्र की। साथ ही माताओं-बहनों से अपील की कि अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्ररित करें।

 निधि संग्रह टोली में मीना मौर्य, उषा सतीजा,कांता,कमला,वीना रस्तोगी आदि शामिल थीं।

पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, मनोज मौर्य, गोपाल गुप्ता, दुर्गेश सक्सेना सहित विभिन्न अनुषागिक संगठनों के लोगों ने शनिवार को घर-घर जाकर लोगों से यथाशक्ति निधि समर्पण करने का आग्रह करने के साथ ही चंदा भी इकट्ठा किया। संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख पवन अग्रवाल ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्यकर्ताओं की टोली प्रत्येक हिन्दू परिवारों तक पहुंचकर धन एकत्र करेंगी।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago