The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन’

दूषित जल से होने वाली बीमारियों, बरेली , BareillyLive.,

BareillyLive. राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्रामीण, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने आज विकास खण्ड भुता में लखनऊ की संस्था ‘विंग्स‘ ने दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में कई कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता मेला, जल जांच, आंगनबाड़ी, सोशल मैपिंग, फिल्म प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री वीरपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी (एसटी) श्री राघवेन्द्र सक्सेना, सीडीपीओ श्री रामगोपाल, जिला परियोजना समन्वयक श्री तौकीर आजम, सहायक अभियन्ता श्री रूमान सगीर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत सहायक अभियन्ता ने राज्य पेयजल की टीम को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।

error: Content is protected !!