The Voice of Bareilly since 2010

बरेली पुलिस ने बरामद किए 280 मोबाइल, कीमत 45 लाख , मालिकों को किए सुपुर्द

Bareilly police, बरेली पुलिस,

बरेली@BareillyLive: बरेली पुलिस ने 280 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस ने आमजन के गुम, खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में हर माह गुमशुदा मोबाइल तलाशने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने पोर्टल एवं तकनीकी सहयोग की मदद से अक्टूबर माह में यह सफलता हासिल की।

सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने इन मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपा। मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी तथा उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Bareilly police, बरेली पुलिस,

अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले नौ पुलिस कर्मियों को 500 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार थाना कैन्ट, कांस्टेबल अनुज कुमार थाना किला, कम्प्यूटर ऑपरेटर वीरपाल थाना बारादरी, कांस्टेबल आदित्य जावला थाना सिरौली, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग थाना फरीदपुर , कम्प्यूटर ऑपरेटर निशांत शुक्ला थाना भूता, कांस्टेबल सुहैल थाना शीशगढ़ , कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रीतम थाना नवाबगंज, महिला कांस्टेबल शालू थाना हाफिजगंज शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।

जनपद बरेली पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक कुल 2,376 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4.65 करोड़ रुपये है। कहा कि जनता को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस दिलाने हेतु यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!