Bareilly News

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेन

रोहतक। दो दिन बरसात के बाद बढ़ी ठिठुरन के बाद आज रविवार को भले ही धूप खिली हो लेकिन आगे आने वाले दिन घने कोहरे वाले होंगे। रोहतक से बरेली जाने वालों को अब जाने के लिए कोई अन्य साधन देखना पड़ेगा। अब डेढ़ महीने के लिए बरेली-रोहतक इण्टरसिटी रद रहेगी। आगामी कुछ दिनों में कोहरे की आशंका के कारण रेलवे प्रशासन ने बरेली इंटरसिटी ट्रेन को 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया है। बता दें कि बरेली इंटरसिटी का रोहतक स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 12ः40 बजे हैं।

यहीं पर इसके बाद ट्रेन की साफ-सफाई करके कोचों में पानी भरा जाता है। यहीं पर इंजन को भी शंटिंग करके दूसरी दिशा में लगाया जाता है। इसके बाद इस ट्रेन को दोपहर बाद 2ः15 बजे बरेली के लिए रवाना कर दिया जाता है। जब भी यह ट्रेन डेढ़ घंटा या इससे ऊपर लेट होती है तभी रेलवे अधिकारी इसको बहादुरगढ़ पर रद्द कर देते हैं।

इसकी वजह ट्रेन की साफ-सफाई, पानी भरने और इंजन शंटिंग में बहुत समय लगना है। ऐसे में यदि ट्रेन रोहतक स्टेशन पर पहुंचती है, तो उसका विलम्बित होना निश्चित है। आगामी दिनों में घना कोहरा होने की वजह से इस ट्रेन के आए दिन देरी से आने की आशंका रहेगी। इसी कारण रेलवे प्रशासन ने इसे 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक रद्द किया है।

कोहरे के चलते ट्रेन 31 जनवरी तक रद्द

कोहरे की वजह से इंटरसिटी के देरी की चलने की वजह से यात्रियों को होने वाली आशंका के चलते रेलवे ने इसका संचालन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। – यशपाल मीणा, रोहतक स्टेशन अधीक्षक

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago