The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः कलक्ट्रेट के पास से दो लोगों को उठा ले गए संदिग्ध

बरेली। स्मार्ट सिटी” के भीड़भाड़ और कड़ी सुरक्षा वाले कलक्ट्रेट क्षेत्र में गुरुवार सायं करीब चार बजे उत्तराखंड नंबर के वाहन से आए संदिग्ध दो लोगों को जबरन उठा ले गए। उठाए गए लोगों के चीखने-चिल्लाने और लोगों के शोर मचाने के बावजूद वहां मौजूद पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इससे माना जा रहा है कि सादे कपड़ों में आयी उत्तराखंड पुलिस ही उन्हें उठा ले गई है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड के नंबर (UK08 GA 0022) की गाड़ी से उठाकर ले जाए गए लोगों के नाम रवि और ओमवीर हैं और ये दोनों चौबारी के रहने वाले हैं। ये दोनों यहां एक वकील से मिलने आए थे।

इस घटनाक्रम का वहां मौजूद एक युवक ने वीडियो बना लिया। उसका कहना था कि वह वहां से गुजर रहा था और वारदात होती देख वीडियो बना लिया। लेकिन, उसके चेहरे पर खिंची चिंता की लकीरों से लग रहा था कि वह भी उठाए गए लोगों के साथ हील था पर कार से आए लोगों के निशाने पर नहीं था।

error: Content is protected !!