The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly: जीडी गोयनका स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय IIMUN बरेली कॉन्फ्रेंस 2025

बरेली, BareillyLive, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स, IIMUN, IIMUN Bareilly Conference 2025,GD Goenka School,

बरेली@BareillyLive: बरेली के जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स की तीन दिवसीय बरेली कॉन्फ्रेंस 2025 बुधवार को शुरू हो गयी। इसमें शहर के 15 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। बरेली में हुए इस महा आयोजन का आईआईएमयूएन की ओर से ऑफिशियल मीडिया पार्टनर लोकप्रिय न्यूज वेबन्यूज चैनल बरेली लाइव रहा।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन का शुभारम्भ बुधवार को यहां एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को उजागर किया गया, जिसमें पूर्व राजदूत टी.पी. श्रीनिवासन और महापौर श्री उमेश गौतम ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

बरेली, BareillyLive, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स, IIMUN, IIMUN Bareilly Conference 2025,GD Goenka School,

पूर्व राजदूत टी.पी. श्रीनिवासन ने युवाओं की कूटनीति, वक्तृत्व और सांस्कृतिक समझ की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने बच्चों ने अपने प्रश्न किये वहीं श्री श्रीनिवासन ने उनकी जिज्ञासा शान्त की।

बरेली, BareillyLive, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स, IIMUN, IIMUN Bareilly Conference 2025,GD Goenka School,

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने भी बच्चों को मानसिक बन्धनों से मुक्त होकर ऊंची उड़ान के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

बरेली, BareillyLive, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स, IIMUN, IIMUN Bareilly Conference 2025,GD Goenka School,

इसके अलावा गुजरात से आये आरजे क्षितिज ने भी बच्चों को अवसर को पहचानने और उसे पकड़ने के टिप्स दिये। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
आईआईएमयूएन के सीनियर डायरेक्टर ईशान ने बताया कि यह संस्था विश्व के 35 देशों में काम कर रही है। इसमें बच्चों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अन्तराराष्ट्रीय कूटनीति के साथ ही विभिन्न मुद्दे दिये जाते हैं जिन पर बच्चे तैयारी करके अपना पक्ष रखते हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन के तीसरे दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जीडी गोयनका स्कूल की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती अंशु ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में न केवल सांस्कृतिक बल्कि अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ विकसित होती है। बरेली में यह आयोजन बच्चों के शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास में नये आयाम विकसित करेगा।

error: Content is protected !!