The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : गांधी जयंती पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

Gandhi Jayanti,Union Minister Santosh Gangwar,गांधी जयंती पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ,150वीं गांधी जयंती,Gandhi Jayanti 2019,bareilly news,

बरेली : गांधी जी की 150वीं जयंती बरेली में धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को गांधी जयंती पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली जंक्शन पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, एडीआरएम अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे। गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए लोगों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। लोगों को शपथ दिलाई। गांधी जी की जीवनी भी एलईडी पर दिखाई गई।

इसके साथ ही संत निरंकारी सेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बरेली जंक्शन परिसर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं सरकारी दफ्तरों में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। बरेली के विकास भवन में सीडीओ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

error: Content is protected !!