The Voice of Bareilly since 2010

#बरेली: UPSC की परीक्षा 16 जून को, 18046 अभ्यर्थी होंगे शामिल, मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

#बरेली, UPSC की परीक्षा 16 जून को, #मंडलायुक्त, #बरेली #BareillyLive, संघ लोक सेवा आयोग, #UPSCExam,

बरेली @BareillyLive. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को होगी। इस प्रारम्भिक परीक्षा में 18046 अभ्यर्थी बैठेंगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में मंडल के सभी जिलों के प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठककर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के आदेश दिए।

बता दें कि यूपीएससी की यह परीक्षा बरेली शहर के 41 केंद्रों पर दो पालियों में सम्पन्न करायी जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरी पाली 2.30 से 4.30 बजे होगी। इसमें बरेली मंडल के बरेली के अलावा शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहें। किसी भी हाल में परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच समेत कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा कक्षों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहे और जनरेटर भी तैयार रखें।

निर्देश दिए कि आयोग की ओर से जारी नई व्यवस्था के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यालय में प्रवेश रोक दिया जाए। आदेश दिये कि सीटिंग प्लान गोपनीय रखा जाए। परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, शौचालय पुरुष-महिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाए। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सुपरवाइजर समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!