The Voice of Bareilly since 2010

खबर का असर : आंवला पालिका में बनी अस्थाई गौशाला, किसानों और राहगीरों को राहत

आँवला (बरेली)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजीव सक्सेना द्वारा एक अच्छी पहल की गई है। उनके द्वारा बेसहारा गायों को अब सहारा देने का प्रयास किया गया है। लोगों का कहना है कि यहएक छोटा प्रयास जरूर है परन्तु एक बड़ी राहत देता है।

बता दें कि योगी सरकार ने एक फरमान जारी किया था जिसके तहत बीती 10 जनवरी तक सड़कों पर घूमने वाले गौवंशीय पशुओं को बाडे़ के अंदर किया जाना था। परन्तु इस ओर सक्षम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। “बरेली लाइव” ने इस मुद्दे को उठाते हुए आवारा घूमते पशुओं से किसानों और राहगीरों की समस्याओं की ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था।

इसके बाद पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर पालिका के अंदर खाली पड़े स्थान पर अस्थाई गौशाला बनाई गई है। इसमें अब वहां वेसहारा गायों को रखा जाएगा। साथ ही उनकी देखभाल हेतु एक व्यक्ति की तैनाती भी की गयी है।यहां गायों को चारा व ठंड से बचाव के उपाय भी किए है।

अब सड़कों पर नहीं घूमेंगी गौमाता : संजीव

चेयरमैन संजीव सक्सेना ने बताया कि यह अस्थाई गौशाला हमारा एक छोटा सा प्रयास है, हमारे द्वारा शासन को कान्हा योजना के तहत एक करोड 60 लाख का प्रस्ताव बनाकर गौशाला हेतु भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही गौशाला का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। तब तक हमने यह अस्थाई गौशाला बना दी है, अब गौमाता सड़कों पर मारी-मारी नहीं घूमेंगी।

error: Content is protected !!