Bareilly News

बरेली के युवा किसान की बदायूं में गोली मारकर हत्या

बदायूं। (Murder in Badaun) बरेली की फरीदपुर तहसील क्षेत्र के एक युवा किसान की बदायूं में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात हुई इस वारदात के वक्त वह छत पर सो रहा था।

मूलरूप से बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोनी गांव का रहने वाला रामौतार (38) कुछ साल पहले अपने परिवार के साथ बदायूं की दातागंज तहसील क्षेत्र के कलोरा गांव में बस गया था। यहां वह खेतीबाड़ी करता था। उसने कलोरा में मकान भी बनवा लिया था।

गुरुवार रात वह अपने मकान के झोपड़ीनुमा शेड पर सोने गया था। परिवारीजनों के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश छत पर चढ़ आए और रामौतार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग सुनकर परिवार वाले छत पर पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे। दो गोलियां लगने से रामौतार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुन कर गांव वाले भी मौके पर एकत्र हो गए। रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया मामले की जांच जारी है।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

5 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

6 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

11 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago