Bareilly News

25 वर्ष के वीर क्रांतिकारी थे बारहठ, एक ही दिन होती है जयन्ती और बलिदान दिवस

BareillyLive : हिन्दुस्तान को आज़ादी दिलाने में हजारों देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, सैकड़ों मृत्यु को प्राप्त हुए, बहुत से ऐसे भी रहे जिनको आज की युवा पीढ़ी जानती तक नहीं, पर वो नीव की ईंट की तरह इस देश पर कुर्बान हो गये, ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की जयंती और बलिदान दिवस पर आज मानव सेवा क्लब के द्वारा राजेन्द्र नगर पी.डब्ल्यू. डी. कालोनी के पास प्रताप सिंह बारहठ पार्क में विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा के अध्यक्ष शिक्षाविद प्रो.एन. एल.शर्मा और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभय सिंह भटनागर ने पुष्प अर्पित किए। सभा के मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य विद्वान सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि प्रताप सिंह बारहठ प्रखर क्रांतिकारी थे। वह मात्र पच्चीस वर्ष जीवित रहे मगर इस बीच उन्होंने ब्रिटिश सरकार की चूलों को हिलाकर रख दिया। रास बिहारी बोस से प्रेरणा लेकर वे पन्द्रह बर्ष की किशोर अवस्था में आजादी की पथरीली राहों पर चल पड़े थे।अंग्रेजों ने देहली को अपनी राजधानी बनाया। प्रताप सिंह बारहठ, जोरावर सिंह और दो अन्य क्रांतिकारियों को लार्ड हार्डिंग पर बम फेंकने का काम सौंपा गया। रास बिहारी बोस इस योजना के सूत्रधार थे। देहली में लार्ड हार्डिंग के स्वागत में भव्य जुलूस निकाला जा रहा था। लार्ड हार्डिंग हाथी पर बैठा था।

क्रांतिकारियों ने बम फेंक दिया। बम भारी धमाके के साथ फटा।लार्ड हार्डिंग बुरी तरह से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई बम विस्फोट की इस घटना से अंग्रेज शासकों में हडकंप मच गया। पूरे देश मे क्रान्तिकारियों की धरपकड़ तेज हो गई। प्रताप सिंह बारहठ को गिरफ्तार कर बरेली सेंट्रल जेल मे रखा गया। जेल में उन्हें कठोर यातनाएं दी गईं। 24 मई 1918 को आजादी की आस मन में लिए मातृ भूमि के लिए बलिदान हो गया। अध्यक्ष प्रो. एन. एल. शर्मा ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में क्रांतिकारी प्रताप सिँह ने वह पराक्रम और बहादुरी का काम कर दिखया जो लोग जीवनपर्यंत नहीं कर सकते। सभा में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर आदि मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago