The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गए बीडीए के दल पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में रामगंगा आवासीय योजना की जमीन पर बने अवैध धर्मस्‍थल को हटाने गई बरेली विकास प्रधिकरण (बीडीए) की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्‍साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पथराव और जमकर हंगामा किया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिए गए।

निर्माणाधीन रामगंगा नगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से धर्मस्‍थल समेत कुछ निर्माण कर लिये गए थे। बीडीए ने कई बार अवैध निर्माण हटाने को नोट‍स भेजे पर दबंगों की कान में जूं नहीं रेंगी। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बीडीए उपाध्यक्ष जोगेन्‍द्र कुमार की अगुवाई में बीडीए की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण ढहाने शुरू कर दिए। कार्रवाई का पता चलते ही बड़ी संख्‍या में लोग जमा हो गए और हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया। स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। कुठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इनको घंटों बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। बीडीए के दस्ते ने इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए धर्मस्थल समेत सभी अवैध निर्माण ढहा दिए।

error: Content is protected !!