The Voice of Bareilly since 2010

आंवला में भाकियू का प्रदर्शन, 16 सूत्रीय ज्ञापन दिया

आंवला (बरेली)। किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आये। तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी विशुराजा को 16 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

 भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। एक ओर तो किसानों का आय दोगुनी करने की बात कही जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली के दामों में दो से तीन गुना बढ़ोत्तरी की तैयारी है। ज्ञापन में दो-दो हजार रुपये की दूसरी किस्त भी किसानों के खाते में भेजने की मांग की गई है।  

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

 

error: Content is protected !!