The Voice of Bareilly since 2010

दो पक्षों में मारपीट, महिला को फावड़ा मारकर किया लहूलुहान

भमोरा। ग्राम डप्टा श्यामपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि हमारी जगह पर परिवार के वीरपाल, रामौतार व रविन्द्र, महेन्द्र अपना डल्लब खड़ा करते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। बीती 3 नवम्बर को लेकर को सम्मानित लोगों ने फैसला कर दोनो में समझौता करा दियाथा।

इसके बावजूद अगले दिन 4 नवम्बर को अमरपाल, वीरपाल, रामौतार व रविन्द्र ने पुनः मारपीट की। जिसमे मां नन्हीं देवी के गर्दन में फावड़ा लगने से गम्भीर घायल हो गईं। इसके अलावा ये लोग घर में रखे 30 हजार रूपये व गले की चैन छीन ले गये।

वंही दूसरे पक्ष के अमरपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मुनेन्द्र व सुरेन्द्र पर मारपीट का आरोप लगाया। भमोरा पुलिस ने प्रथम पक्ष की रिपोर्ट कर दूसरे पक्ष की एनसीआर दर्ज कर महिला को इलाज हेतु भेजकर 5 लोगों को जेल भेजा।

error: Content is protected !!